{"_id":"5a9d7ce44f1c1b4e588bbedb","slug":"111520270564-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंद्रापुरी पुल के पुनर्निर्माण में लोनिवि ने दिखाई तेजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंद्रापुरी पुल के पुनर्निर्माण में लोनिवि ने दिखाई तेजी
Updated Mon, 05 Mar 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अगस्त्यमुनि। केदारनाथ आपदा में चंद्रापुरी में बहे झूला पुल का पुनर्निर्माण कार्य लोक निर्माण विभाग ने तेज गति से शुरू कर दिया है। अधिकारियों की मानें तो अप्रैल दूसरे सप्ताह तक पुल पर आवाजाही शुरू कर दी जाएगी।
दस दिनों से लोनिवि ऊखीमठ की ओर से पुल निर्माण का कार्य किया जा रहा है। इन दिनों दोनों एबेडमेंट के बीच में स्टील गार्डर बिछाने का कार्य जोरों पर है। क्षेत्रीय ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधान सुलोचना देवी, ललिता देवी, ममता देवी सहित क्षेत्र पंचायत सदस्य फूलदेई देवी, सामाजिक कार्यकर्ता नीतू सिंह पंवार, दर्शन सिंह आदि का कहना है कि आपदा के बाद पहली बार विभाग द्वारा पुल निर्माण का कार्य इतनी तेजी से किया जा रहा है। उम्मीद है इस बार की बरसात से क्षेत्रीय जनता को जर्जर ट्राली से आवाजाही नहीं करनी पड़ेगी। इधर, लोनिवि के अधिशासी अभियंता मनोज दास ने बताया कि दोनों एबेडमेंट का कार्य पूरा करने के बाद दूसरे चरण में गार्डर बिछाए जा रहे हैं। अप्रैल तक पुल को आवाजाही के लिए तैयार किया जाए।