{"_id":"5a36a45c4f1c1b6a678c2546","slug":"111513530460-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयोगशाला, कार्यालय सहायक संगठन ने भरी हुंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयोगशाला, कार्यालय सहायक संगठन ने भरी हुंकार
Updated Sun, 17 Dec 2017 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। उपनल के माध्यम से शिक्षा विभाग में तैनात प्रयोगशाला/कार्यालय सहायक संगठन ने समान कार्य के लिए समान वेतन की मांग की है।
जिलाध्यक्ष जीतराम पौंठियाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि वे लंबे समय से विद्यालयों में कार्य कर रहे हैं। अन्य कर्मचारियों की भांति वे कार्य दिवसों पर समयानुसार कार्य कर रहे हैं। बावजूद उन्हें उचित मानदेय नहीं दिया जा रहा है। उनका कहना था कि उन्हें मानदेय भी समय पर नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार को भी समस्याओं से अवगत कराया गया, लेकिन किसी ने सुध नहीं ली। अब, वर्तमान सरकार भी अनदेखी कर रही है।
उन्होंने मांगों पर ठोस कार्यवाही नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी। बैठक में उपाध्यक्ष शैलेंद्र धिरवाण, कोषाध्यक्ष राहुल सकलानी, सचिव महेश पुरोहित, बबीता रावत, सावित्री पुंडीर, दीपक कठैत, पुष्कर सिंह, राजवीर, कैशर बुटोला, जयपाल सिंह, प्रदीप पंवार आदि मौजूद थे।