फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   गैरसैंण स्थाई राजधानी की मांग पकडने लगी जोर

गैरसैंण स्थाई राजधानी की मांग पकडने लगी जोर

Sun, 17 Dec 2017 10:38 PM IST
Updated Sun, 17 Dec 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
गैरसैंण स्थाई राजधानी की मांग पकडने लगी जोर

विज्ञापन
अगस्त्यमुनि। गैरसैंण को उत्तराखंड की स्थायी राजधानी बनाने के लिए मांग जोर पकड़ने लगी है। स्थायी राजधानी के लिए राज्य निर्माण जैसे आंदोलन के लिए युवा एकजुट होने लगे हैं।
राजधानी निर्माण संघर्ष मोर्चा के मोहित डिमरी की अध्यक्षता में हुई बैठक में गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने के लिए एकजुट होने का आह्वान किया गया। कहा कि भाजपा व कांग्रेस ने राजधानी के नाम पर सिर्फ छलावा किया है। अब, समय आ गया है कि गैरसैंण को उसका हक दिया जाए। इसके लिए वर्ष 1994 में राज्य निर्माण जैसे आंदोलन की जरुरत है। कहा कि पहाड़ की अस्मिता के साथ गैरसैंण के स्वाभिमान को जोड़कर जनांदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी। इसके लिए गढ़वाल और कुमाऊं के पहाड़ी क्षेत्रों में उप समितियां गठित कर लोगों को एकजुट किया जाएगा। बैठक के बाद अगस्त्यमुनि बाजार में जनगीतों के साथ रैली निकाली गई।
विज्ञापन

इस मौके पर राज्य आंदोलनकारी मानवेंद्र बत्र्वाल, दीपक भट्ट, अशोक चौधरी, रमेश बेंजवाल, सुमंत तिवारी, सुमन सिंह नेगी, जगदीश बुटोला, शैलेंद्र गोसवामी, भूपेंद्र नेगी, गिरीश बेंजवाल, दीपक बेंजवाल, केसी जोशी, डा. कैलाश भट्ट आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed