{"_id":"5f4561518ebc3e411c555ce0","slug":"111-tin-lease-filled-pickup-driver-absconding-rudrapur-news-hld394602410","type":"story","status":"publish","title_hn":"111 टिन लीसे से भरा पिकप पकड़ा, चालक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
111 टिन लीसे से भरा पिकप पकड़ा, चालक फरार
विज्ञापन
शांतिपुरी में पकड़े गए लीसा लदी पिकप के साथ वनकर्मी।
- फोटो : RUDRAPUR
शांतिपुरी। वनकर्मियों ने अवैध रूप से ले जाए जा रहे लीसे से भरे पिकप को पकड़ने में सफलता हासिल की है। वाहन से लीसे से भरे 111 टिन बरामद किए हैं। वनकर्मियों को देखकर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। वनकर्मियों ने अज्ञात वाहन स्वामी के खिलाफ वन अपराध दर्ज करने के साथ ही वाहन को सीज कर दिया है।
वनकर्मियों को सोमवार रात मुखबिर से सूचना मिली कि पर्वतीय क्षेत्र से अवैध रूप से लाए गए लीसे को हल्द्वानी से किच्छा की तरफ ले जाया जा रहा है। इस सूचना पर डौली रेंज के रेंजर अनिल जोशी ने सभी संभावित जगहों पर टीमों को तैनात कर दी। शांतिपुरी बैरियर पर रात करीब नौ बजे हल्द्वानी की तरफ से एक वाहन आता दिखाई दिया।
वनकर्मियों को पिकप को रुकने का इशारा किया तो चालक गति बढ़ाते हुए वाहन को किच्छा की ओर भगाकर ले गया। वन कर्मियों ने अपने वाहनों से पिकप का पीछा किया तो पकड़े जाने की आशंका से चालक वाहन को सड़क किनारे खड़ा कर भाग गया। वनकर्मियों ने पिकप (यूए 06ई 7936) की तलाशी ली तो उसमें लीसे के टिन पाए गए।
विज्ञापन
वाहन में लीसे के संबंध में कोई कागजात नहीं मिले। इसके बाद वनकर्मियों ने वाहन को लालकुआं वन परिसर में खड़ा कर दिया। रेंजर जोशी ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ वन अपराध दर्ज किया गया है। पता लगाया जा रहा है कि लीसे की तस्करी कहां से हो रही थी।
वाहन में लीसे को तिरपाल और फल, सब्जी के लिए इस्तेमाल होने वाली कैरेट से ढककर ले जाया जा रहा है। टीम में डिप्टी रेंजर मनोज जोशी, वनदरोगा दिनेश पंत, शाहिद बेग, मनोहर जोशी, कृष्ण सुयाल, अमजद आदि थे।