फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   रुद्रप्रयाग-सणगू-सारी मोटर मार्ग पर भूस्खलन जोन का होगा स्थायी ट्रीटमेंट

रुद्रप्रयाग-सणगू-सारी मोटर मार्ग पर भूस्खलन जोन का होगा स्थायी ट्रीटमेंट

Fri, 18 Jan 2019 09:46 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jan 2019 09:46 PM IST
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग-सणगू-सारी मोटर मार्ग पर भूस्खलन जोन का होगा स्थायी ट्रीटमेंट
रुद्रप्रयाग। बीते दो वर्ष से रुद्रप्रयाग-सणगू-सारी मोटर मार्ग छिनका से आगे भूस्खलन से बंद पड़ा है, जिससे ग्रामीणों को मीलों सफर तय करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जून 2013 की आपदा में छिनका के समीप भारी भूस्खलन के कारण क्षतिग्रस्त हो गया था। करीब एक वर्ष बाद पीएमजीएसवाई द्वारा प्रभावित हिस्से की मरम्मत कर यातायात बहाल किया गया, लेकिन वर्ष 2016 की बरसात में प्रभावित हिस्सा पुन: व्यापक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। तब से मार्ग पर यातायात कोठगी गांव तक ही हो रहा है। ग्रामीणों द्वारा स्वयं के प्रयास से प्रभावित क्षेत्र में करीब दो सौ मीटर अलग एलाइनमेंट पर सड़क भी काटी गई, लेकिन यह प्रयास सफल नहीं हो पाया। इससे ग्रामीणों को करीब 45 किमी की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है। प्रधान बीरेंद्र सिंह नेगी, सविता भंडारी, मनोज कंडारी, शैलेंद्र भंडारी, धीरज सिंह नेगी, नागेंद्र सिंह नेगी, मनोज जग्गी आदि का कहना है कि गांवों में शादी व अन्य आयोजनों में लोगों को ढाई से तीन गुना अधिक भाड़ा देकर सामान घरों तक पहुंचना पड़ रहा है। जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने भी मार्ग का स्थलीय निरीक्षण करते हुए विभागीय अधिकारियों को बरसात से पूर्व प्रभावित हिस्से की मरम्मत के निर्देश दिए हैं। इधर, पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंता आरसी उनियाल ने बताया कि रुद्रप्रयाग-सणगू-सारी मोटर मार्ग पर छिनका के समीप भूस्खलन जोन के स्थायी ट्रीटमेंट के लिए 90 लाख का प्रस्ताव मुख्यालय को भेजा गया था, जिसे जल्द स्वीकृत मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed