{"_id":"5bd8865cbdec2269c10f92ca","slug":"101540916828-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"7 दिसंबर को रिलीज होगी हिंदी फिचर फिल्म केदारनाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
7 दिसंबर को रिलीज होगी हिंदी फिचर फिल्म केदारनाथ
Updated Tue, 30 Oct 2018 10:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रप्रयाग। आरएसवीपी और गॉय इन द स्काई पिक्चर्स बैनर तले बन रही हिंदी फीचर फिल्म केदारनाथ सात दिसंबर को रिलीज हो रही है। फिल्म की 60 फीसदी शूटिंग बीते वर्ष रुद्रप्रयाग जिले में की गई थी। इस फिल्म में सुशांत राजपूत और सारा अली खान मुख्य भूमिका में हैं।
बाबा केदार की यात्रा और जून 2013 की आपदा पर आधारित इस फिल्म के निर्माण की सभी औपचारिकताएं लगभग पूरी कर दी गई हैं। कुछ दिन पहले फिल्म का प्रोमो भी यू-ट्यूब पर लांच कर दिया गया है। साथ ही नया पोस्टर भी जारी किया गया है। जनपदवासियों के लिए यह फिल्म खास है, क्योंकि पहली बार क्षेत्र में किसी हिंदी फिल्म की शूटिंग हुई है। फिल्म के लाइन प्रोड्यूसर अमित मेहता ने बताया कि कांस्टिंग, बैकग्राउंड म्यूजिक सहित अन्य सभी कार्य पूरे कर दिए गए हैं। बताया कि फिल्म केदारनाथ की शूटिंग बीते वर्ष 5 सितंबर से 5 अक्तूबर तक जनपद के त्रियुगीनारायण, केदारनाथ, चोपता आदि स्थानों पर की गई थी। इस दौरान कई स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिला था। अभिषेक कपूर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में ऊखीमठ ब्लाक निवासी डॉ. राकेश भट्ट के 11 वर्षीय पुत्र अक्षत भट्ट भी अभिनय कर रहे हैं।