{"_id":"5b6c78734f1c1bb8538b7bad","slug":"101533835379-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान सभा के पदाधिकारियों व सदस्यों ने दी गिरफ्तारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान सभा के पदाधिकारियों व सदस्यों ने दी गिरफ्तारियां
Updated Thu, 09 Aug 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। अखिल भारतीय किसान सभा ने आठ सूत्री मांगों को लेकर जेल भरो आंदोलन के तहत संगम बाजार से मुख्य बाजार तक जोरदार रैली निकाली। इस दौरान यहां नया बस अड्डा में एसडीएम सदर देवानंद और कोतवाल की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारियां दी। मौके पर एसडीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री को 18 सौ हस्ताक्षर वाला एक ज्ञापन भी प्रेषित किया गया। पुलिस द्वारा कुछ देर में सभी को रिहा कर दिया गया।
मांगों के समर्थन में किसान सभा के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी के साथ रैली निकाली। इसके उपरांत आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों से आमजन का जीना मुश्किल हो गया है। सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजाराम सेमवाल ने कहा कि मोदी सरकार किसानों की तरफ ध्यान नहीं दे रही है। अनदेखी से आहत किसान आत्महत्या को मजबूर हैं। गांवों में जंगली जानवरों के आतंक से लोग खेती छोड़ रहे हैं, जिससे पलायन को बढ़ावा मिल रहा है। इसके बाद सभी पदाधिकारियों व सदस्यों ने उप जिलाधिकारी सदर व कोतवाली की मौजूदगी में अपनी गिरफ्तारियां दी। मौके पर जिलाध्यक्ष दौलत सिंह रावत, विक्रम पंवार, एएस धिरवाण, पुरूषोत्तम पुरी, प्रताप सिंह रावत, बीरेंद्र गोस्वामी, भरत कंडारी, विक्रम लाल, चंद्र सिंह, जय सिंह नेगी आदि मौजूद थे।
मांगे
- गरीब किसानों के सभी कर्ज माफ करने,
- स्वामीनाथन आयोग की सिफारिश के अनुरूप फसलों के लागत मूल्य का डेढ़ गुना किसानों को देने और लागत कीमत को घटाया जाए,
- जमीन जोतने वाले के नाम पर वनाधिकार लागू किया जाए,
- सभी 60 वर्ष से ऊपर गरीब व मंझोले किसानों को 5 हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन
- किसान हितैषी सर्वसमावेशी फसल बीमा योजना लागू की जाए,
- महिला एवं बाल विकास विभाग रुद्रप्रयाग में व्याप्त भ्रष्टाचार की जांच सहित आठ मांगे