फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   सौंड़ी में चट्टान टूटने से पांच घंटे बंद रहा रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे

सौंड़ी में चट्टान टूटने से पांच घंटे बंद रहा रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे

Tue, 31 Jul 2018 10:24 PM IST
Updated Tue, 31 Jul 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
सौंड़ी में चट्टान टूटने से पांच घंटे बंद रहा रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे

विज्ञापन
अगस्त्यमुनि। रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे सौड़ी में चट्टान टूटने से पांच घंटे बंद रहा। इसके अलावा अन्य स्थानों पर भी मलबा व बोल्डर गिरने से मार्ग बार-बार बाधित होता रहा, जिससे वाहनों के आवागमन में दिक्कत हुई।

मंगलवार को सुबह हाईवे सौड़ी में मलबा आने से बंद हो गया था। एनएच ने करीब साढ़े चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद हाईवे पर यातायात बहाल किया। तिलवाड़ा में लीसा फैक्ट्री के समीप पहाड़ी से भूस्खलन के कारण हाईवे दिन में कई बार बाधित हुआ। उधर, सीतापुर में भी पेड़ के टूटने से मार्ग करीब पौन घंटे बंद रहा। केदारघाटी में हो रही बारिश से राजमार्ग बदहाल हो रखा है। डोलिया मंदिर के समीप भूस्खलन के कारण सड़क पर कीचड़ हो रखा है। जनपद में जैली-मरगांव, जावरी-जयकंडी, बलसुंडी-अखोड़ी, ऊखीमठ-मनसूना-जुगासू और छेनागाड़-कुरछोला संपर्क मार्ग अब भी बंद पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed