फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   डीएम ने सणगू गांव में हुए हत्याकांड की जांच रेगुलर पुलिस को सौंपी-compat

डीएम ने सणगू गांव में हुए हत्याकांड की जांच रेगुलर पुलिस को सौंपी-compat

Tue, 24 Apr 2018 10:44 PM IST
Updated Tue, 24 Apr 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
डीएम ने सणगू गांव में हुए हत्याकांड की जांच रेगुलर पुलिस को सौंपी-compat

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। अगस्त्यमुनि ब्लाक के तल्लानागपुर पट्टी की ग्राम पंचायत सणगू में पति द्वारा पत्नी की हत्या का मामला राजस्व पुलिस से रेगुलर पुलिस को हस्तांतरित कर दिया गया है। मामले में आरोपी के खिलाफ पत्नी की हत्या और बेटी की हत्या के प्रयास का मुकदमा चोपड़ा पटवारी चौकी में दर्ज किया गया है।
जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए इसे रेगुलर पुलिस को हस्तांतरित कर दिया गया है। इधर, पुलिस अधीक्षक पीएन मीणा ने बताया कि राजस्व पुलिस से पूरे मामले की प्रारंभिक रिपोर्ट मांगी गई है। साथ ही टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर प्रारंभिक पड़ताल शुरू कर दी है। राजस्व उप निरीक्षक दुर्गा सिंह रावत ने बताया कि पटवारी चौकी चोपड़ा में आरोपी के खिलाफ दो मुकदमे दर्ज किए गए हैं। पहला पत्नी की हत्या और दूसरा पुत्री पर धारदार हथियार से हमला कर हत्या का प्रयास के मामले में दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आरोपी की धरपकड़ के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दी गई थी, लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है। पौड़ी, चमोली और टिहरी क्षेत्र में राजस्व पुलिस को इस संबंध में सूचना दे दी गई है। उधर, मंगलवार को जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग में मृतका के शव का पोस्टमार्टम किया गया। इसके बाद परिजनों द्वारा पैतृक घाट पर उसकी अंत्येष्टि कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed