फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   बच्चों को अनुशासित व संस्कारवान बनाती है मां: शंकरी देवी

बच्चों को अनुशासित व संस्कारवान बनाती है मां: शंकरी देवी

Fri, 08 Dec 2017 11:01 PM IST
Updated Fri, 08 Dec 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
बच्चों को अनुशासित व संस्कारवान बनाती है मां: शंकरी देवी

विज्ञापन
गुप्तकाशी। सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित मातृ सम्मेलन में बच्चों को संस्कारवान बनाने पर जोर दिया गया।
विद्यालय परिसर में आयोजित समारोह का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि शंकरी देवी शुक्ला ने किया। उन्होंने कहा कि बच्चों की पहली पाठशाला मां होती है। वह नौनिहालों के बेहतर भविष्य और संस्कारवान बनाने का काम करती है। इस मौके पर पुष्पा पुरोहित ने छात्र-छात्राओं को महत्वपूर्ण जानकारियां देते हुए लेख सुधार के लिए भी कहा। अभिभावक दीपा देवी ने शिक्षकों व छात्र-छात्राओं से स्कूली समय में मोबाइल का उपयोग कम से कम करें। रश्मि सेमवाल ने बच्चों को गृह कार्य के साथ पाठ्यक्रम के हिसाब से पठन-पाठन पर जोर दिया। सरस्वती विद्या मंदिर ऊखीमठ के प्रधानाचार्य अजीतपाल सिंह बिष्ट ने कहा कि विद्या भारती के विद्यालय छात्र-छात्राओं को संस्कारवान बनाने के साथ उनके शैक्षिक, सांस्कृतिक, शारीरिक व आध्यात्मिक विकास पर जोर देता है। प्रधानाचार्य एमएस नेगी ने सभी माताओं से मासिक बैठकों में अनिवार्य रूप से शामिल होने की अपील की। उन्होंने अभिभावकों से अपने पाल्यों की शैक्षिक व अन्य गतिविधियों का समय-समय पर आकलन करने को भी कहा। इस मौके पर जिला संघ चालक पृथ्वीधर शुक्ला, मदन सिंह नेगी, शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य मनोहर खत्री, एपी सेमवाल, पूर्णानंद वशिष्ट समेत अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed