{"_id":"5a15b1cf4f1c1b9e678bd419","slug":"101511371215-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केदारनाथ के लिए नए पैदल मार्ग का सर्वेक्षण पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केदारनाथ के लिए नए पैदल मार्ग का सर्वेक्षण पूरा
Updated Wed, 22 Nov 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम के लिए घोड़ा-खच्चरों के संचालन के लिए प्रस्तावित जंगलचट्टी-रामबाड़ा-केदारनाथ पैदल मार्ग का सर्वेक्षण का कार्य लोनिवि गुप्तकाशी ने पूरा कर दिया है। विभाग द्वारा मार्ग निर्माण के लिए डीपीआर तैयार की जा रही है, जिसे जल्द पूरा कर शासन को भेजा जाएगा।
करीब 14 किमी लंबे इस मार्ग के बनने से वीरान पड़े गरुड़चट्टी से भी पुन: कनेक्टिविटी हो जाएगी। यात्राकाल में मुख्य मार्ग पर भी दवाब कम हो जाएगा, जिससे यात्रा के संचालन में आसानी होगी। अधिकारियों ने बताया कि जंगलचट्टी से रामबाड़ा के दायीं ओर के रास्ते को केदारनाथ से जोड़ दिया जाएगा। मार्ग दो-तीन स्थानों पर चट्टानी क्षेत्र से गुजरेगा, जहां पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होंगे। साथ ही रामबाड़ा से केदारनाथ के बीच भी रास्ते के निर्माण में आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। लोनिवि के सहायक अभियंता हीरा सिंह नेगी ने बताया कि नए पैदल मार्ग का सर्वेक्षण कार्य पूरा कर दिया गया है।
रोपवे का सर्वेक्षण जारी
गौरीकुंड से केदारनाथ तक रोपवे निर्माण को लेकर यूपीआईपीसी द्वारा इन दिनों फिजबिलिटी सर्वेक्षण किया जा रहा है। जिला पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल ने बताया कि विभाग के माध्यम से सर्वेक्षण कार्य चल रहा है। अगले एक हफ्ते में एजेंसी द्वारा सर्वे कार्य पूरा कर जल्दी रिपोर्ट दे दी जाएगी।