फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   100 trap cameras will be installed in six ranges of Rudraprayag Forest Division

रुद्रप्रयाग वन प्रभाग की छह रेंजों में लगाए जाएंगे 100 ट्रैप कैमरे

Tue, 22 Feb 2022 09:49 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 09:49 PM IST
विज्ञापन
100 trap cameras will be installed in six ranges of Rudraprayag Forest Division
जिले में दुर्लभ वन्य जीव, पक्षी प्रजातियों की गणना के लिए रुद्रप्रयाग वन प्रभाग की छह रेंजों में 100 ट्रैप कैमरे लगाए जाएंगे। मार्च पहले सप्ताह से रेंजवार चरणबद्ध तरीके से कैमरा लगाने का काम शुरू होगा। डेढ़ माह बाद सभी ट्रैप कैमरों को निकालकर विशेषज्ञों की मौजूदगी में वन्य जीवों के रिकार्ड चित्रों की गणना की जाएगी।
विज्ञापन

कोरोनाकाल में अप्रैल 2020 से वन क्षेत्रों में मानवीय गतिविधियां कम हुई है, जिससे हिमालय की तलहटी के बुग्यालों सहित अन्य वन क्षेत्रों में वन्य जीवों और पक्षी प्रजातियों का कुनबा बढ़ा है। अब, इन वन्य जीवों व पक्षियों की सही संख्या और क्षेत्र में गतिविधि का पता लगाने के लिए रुद्रप्रयाग वन प्रभाग के खांकरा, रुद्रप्रयाग, अगस्त्यमुनि, दक्षिणी व पूर्वी जखोली और गुप्तकाशी रेंज में लगाए जाएंगे। यहां भी सघन वन क्षेत्रों, बुग्याली क्षेत्रों, गाड़-गदेरों से लगे जंगलों में चिह्नित स्थानों पर स्थापित किए जाएंगे। इन कैमरों में डेढ़ माह तक के फोटोग्राफ, वीडियो रिकार्ड हो सकेंगे। यह पहला मौका है जब एक साथ इतने ट्रैप कैमरे लगाए जा रहे हैं। रेंजवार प्रभागीय टीम गठित कर पेट्रोलिंग भी की जाएगी, जिसमें जंगलों में वन्य जीवों के पदचिह्न, मल, बाल से उनकी गतिविधि का आकलन किया जाएगा। इसके अलावा प्रभागीय टीम जल्द बुग्यालों का निरीक्षण भी करेगी, जहां भूस्खलन व भूधंसाव का जायजा लेकर स्थायी ट्रीटमेंट के लिए योजना बनाई जाएगी।
विज्ञापन

प्रभागीय क्षेत्र के सभी रेंजों में 100 ट्रैम कैमरा मार्च पहले सप्ताह में लगाए जाएंगे, जिन्हें डेढ़ माह बाद निकाला जाएगा। इन कैमरा की मदद से प्रभाग के अंदर वन्य जीवों की सही संख्या का पता लग सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- वैभव कुमार, डीएफओ, रुद्रप्रयाग वन प्रभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed