फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   100 meter long tricolor rally taken out

Rudraprayag News: 100 मीटर लंबी तिरंगा रैली निकाली

Mon, 03 Nov 2025 06:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Mon, 03 Nov 2025 06:18 PM IST
विज्ञापन
100 meter long tricolor rally taken out
रुद्रप्रयाग। राष्ट्रीय एकता के प्रतीक लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती और उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती के अवसर पर सोमवार को जिला मुख्यालय में सरदार@150 कैंपेन के तहत भव्य यूनिटी मार्च का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं, अधिकारियों और स्थानीय लोगों ने 100 मीटर लंबी तिरंगा रैली निकाली जो आकर्षण का केंद्र बनी। यूनिटी मार्च का शुभारंभ डीएम प्रतीक जैन ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली प्रातः 9 बजे पेट्रोल पंप केदारनाथ तिराहा से मुख्य बाजार मार्ग से होती हुई गुलाबराय मैदान पहुंची। ढोल-दमाऊं और मश्कबीन की ताल पर भारत माता की जय, एक भारत, श्रेष्ठ भारत और सरदार पटेल अमर रहे के जयघोष से पूरा नगर गूंज उठा। समापन पर सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने कहा कि सरदार पटेल ने भारत को एक सूत्र में पिरोकर सशक्त राष्ट्र की नींव रखी। एकता ही राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति है और सरदार पटेल के जीवन से हमें यही प्रेरणा मिलती है। जिलाधिकारी ने सभी को नशामुक्ति की शपथ दिलाई। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम कठैत, नगर पालिका अध्यक्ष संतोष रावत, बीकेटीसी उपाध्यक्ष विजय कप्रवाण, भाजपा जिला अध्यक्ष भारत भूषण भट्ट, मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed