फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Zarine returned to the Dargah without prayer

दरगाह पहुंचे जायरीन बिना इबादत के घर लौटे

Sat, 21 Mar 2020 08:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 08:18 PM IST
विज्ञापन
Zarine returned to the Dargah without prayer
कलियर दरगाह बंद होने के बाद पसरा सन्नाटा। - फोटो : ROORKEE
दरगाह साबिर पाक समेत तीन दरगाह बंद होने से कलियर में सन्नाटा पसरा रहा। कोरोना वायरस का संक्रमण रोकने के लिए उत्तराखंड वक्फ बोर्ड ने शनिवार शाम से जायरीनों और आम जनता के लिए दरगाह साबिर पाक, दरगाह इमाम साहब, किलिकिली साहब को 20 अप्रैल तक बंद कर दिया है। लिहाजा दरगाह पहुंचे जायरीनों को बिना इबादत के लौटना पड़ा।
विज्ञापन

शनिवार रात से ही जायरीनों को दरगाह परिसर, महफिल खाना, दरगाह क्षेत्र से बाहर निकालकर पूरी दरगाह की साफ सफाई का काम शुरू किया गया। दरगाह कर्मचारियों और खिदमतगारों ने दरगाह परिसर की धुलाई की। दरगाह के मेन गेट सहित अन्य तीन गेटों को भी बंद कर दिया गया है। जिन लोगों को दरगाह बंद होने की जानकारी नहीं थी, वे मेन गेट से ही जियारत कर लौट गए। वहीं, प्रशासन ने दरगाह क्षेत्र में बने रैन बसेरे और मेहमानखाने में रह रहे लोगों को भी लौटने को कहा गया है। धीरे-धीरे लोग अपने घरों के लिए रवाना हो रहे हैं। दरगाह प्रबंधन की ओर से दरगाह क्षेत्र में रह रहे लोगों को अनाउंसमेंट कर एकत्र नहीं होने की अपील की जा रही है।
विज्ञापन

--
व्यापारियों को वितरित किए मास्क और सेनिटाइजर
भगवानपुर/खानपुर। भगवानपुर कृषि मंडी समिति ने व्यापारियों को कोरोना से बचने के लिए मास्क और सेनिटाइजर वितरित किए। समिति अध्यक्ष मनोज कपिल ने बताया कि मंडी व्यापारियों को 110 मास्क और 103 सेनिटाइजर वितरित किए गए हैं। मौके पर कृषि मंडी समिति सचिव कुलदीप नौटियाल, राजीव चौधरी, राजीव घाघट, विनय सैनी, रीना चौहान, पवन धीमान, जावेद अली, गौतम कुमार, राजेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
जनता कर्फ्यू को सफल बनाने की अपील
खानपुर। शिव हनुमान मंदिर के पुजारी प्रेमानंद गिरी महाराज ने शनिवार को ग्रामीणों से प्रधानमंत्री के जनता कर्फ्यू के आह्वान को सफल बनाने की अपील की है। उन्होंने सभी से रविवार को परिजनों के साथ घर पर ही रहने का आह्वान किया। वहीं, मुस्लिम धर्म गुरु मोहम्मद मेहरबान ने भी लोगों जनता कर्फ्यू को सफल बनाने में अपना योगदान देने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed