फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Youth Taekwondo Academy stood first

Roorkee News: नवयुवक ताइक्वांडो एकेडमी रही प्रथम

Fri, 14 Nov 2025 07:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 14 Nov 2025 07:48 PM IST
विज्ञापन
Youth Taekwondo Academy stood first
आर्य कन्या इंटर कॉलेज, रुड़की में नवयुवक ताइक्वांडो एकेडमी की ओर से द्वितीय ओपन चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों एवं संस्थानों से लगभग 250 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद राजेंद्र कुमार बाड़ी, पूर्व मेयर यशपाल राणा, व्यापार मंडल अध्यक्ष अरविंद कश्यन एवं सतेन्द्र गोयल रहे। अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर प्रतियोगिता की शुरुआत की। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन किया। इसमें नवयुवक ताइक्वांडो एकेडमी ने सर्वोच्च प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन




डोबोक ताइक्वांडो एकेडमी द्वितीय स्थान पर और इनविजिबल डिफेंडर तृतीय स्थान पर रहे। कार्यक्रम के आयोजन सचिव मनु सोनकर, कोषाध्यक्ष मेघा एवं कार्यकारी सदस्य अलीशा चौधरी ने आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। निर्णायक मंडल में मोहम्मद जाकी और अंकुश कश्यप शामिल रहे। अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल व प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया और भविष्य में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed