फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Youth reached to get driving license with fake Aadhaar card

फर्जी आधार पर लाइसेंस बनवाते युवक को पकड़ा

Thu, 18 Mar 2021 11:05 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 18 Mar 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
Youth reached to get driving license with fake Aadhaar card
रुड़की। फर्जी आधार कार्ड से ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की कोशिश का मामला सामने आया है। एआरटीओ कर्मचारियों के शक होने पर युवक चकमा देकर फरार हो गया। हालांकि अधिकारियों ने युवक के सभी दस्तावेज और आधार को जब्त कर लिया है।
विज्ञापन

एआरटीओ में बृहस्पतिवार को एक युवक ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने पहुंचा था। दस्तावेजों की चेंकिंग के दौरान अधिकारियों ने युवक से उसका आधार कार्ड मांगा। आधार दिखाने पर उसमें पता रुड़की के रामपुर चुंगी दर्ज था। जबकि आवेदन करने के दौरान अपलोड किए गए आधार में पता असम का था। शक होने पर अधिकारियों ने युवक से पूछताछ की तो युवक ने आधार कार्ड अपडेट करा लेने का तर्क दिया। इस पर अधिकारियों ने आधार नंबर से दोबारा चेक किया तो पता असम का ही पता दर्ज मिला। अधिकारियों के अनुसार युवक ने आधार कार्ड को एडिट कर फेरबदल किया था। इस पर युवक को पकड़ने के लिए कुछ अधिकारी काउंटर से बाहर आए, लेकिन इस बीत युवक भीड़ का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। मामले में एआरटीओ ज्योति शंकर मिश्रा का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। मामले की जांच करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed