फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Allegations of misbehavior towards youths at former MLA's event

Roorkee News: पूर्व विधायक के कार्यक्रम में युवकाें से अभद्रता का आरोप

Wed, 28 Oct 2026 12:16 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Allegations of misbehavior towards youths at former MLA's event
भाजपा के पूर्व विधायक के कार्यक्रम में नारेबाजी करने पर भिक्कमपुर पुलिस चौकी में बुलाकर उनके साथ अभद्रता करने का आरोप लगाया गया है। मामले की शिकायत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार से की गई है। सोमवार को राष्ट्रवादी जन लोक पार्टी सत्य के युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रामनिवास सिंह राणा ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार को शिकायतपत्र भेजकर बताया कि पूर्व विधायक संजय गुप्ता की ओर से 25 अक्तूबर 2026 को रामपुर रायघटी गांव के राजकीय प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में एक कार्यक्रम कर आगामी दीपावली के उपलक्ष्य में महिलाओं को सम्मान स्वरूप सूट कपड़े आदि वितरित किए जा रहे थे। इसी दौरान राष्ट्रवादी जन लोक पार्टी सत्य के कुछ कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और उन्होंने यूजीसी रोलबैक के जमकर नारे लगाए। आरोप है कि इस घटना के बाद पूर्व विधायक ने मामले की शिकायत भिक्कमपुर पुलिस से की। आरोप है कि इसके बाद पुलिस यूजीसी के नारे लगाने वाले लोगों को भिक्कमपुर पुलिस चौकी ले आई उनके साथ अभद्रता की गई। आरोप है कि इस दौरान एक युवक की ओर से मामले का मोबाइल से वीडियो बनाया गया था। इसके बाद पुलिस की ओर से मोबाइल छीनकर वीडियो डिलीट करते हुए युवक के साथ मारपीट की गई। आरोप है कि इस दौरान पुलिस की ओर से पूर्व विधायक से माफी नहीं मांगने पर उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए जेल भेजने की धमकी भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed