{"_id":"692c33cb354f04d74b0e14fe","slug":"youth-injured-in-bike-collision-in-bhogpur-roorkee-news-c-5-1-drn1027-845894-2025-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: भोगपुर में बाइक की टक्कर से युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: भोगपुर में बाइक की टक्कर से युवक घायल
विज्ञापन
भोगपुर गांव के पास बाइक की टक्कर से सड़क से गुजर रहा एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जसपुर रणजीतपुर गांव निवासी आशीष कुमार 16 नवंबर 2025 को भोगपुर से गुजर रहा था। इसी दौरान भोगपुर गांव निवासी एक युवक बाइक लेकर उधर से गुजर रहा था। उसने आशीष को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। पीड़ित के मुताबिक टक्कर मारने के बाद बाइक चालक मौके से फरार हो गया था।
स्थानीय लोगों की मदद से घायल को अस्पताल ले जाया गया था। वहां पर युवक का उपचार किया गया। इस मामले में पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर बाइक सवार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। लक्सर कोतवाली के एसएसआई लोकपाल परमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर बादल निवासी भोगपुर के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।