{"_id":"6894ebcaf509280c71091e9c","slug":"youth-dragged-the-girl-towards-the-forest-scuffle-broke-out-roorkee-news-c-5-1-drn1027-758202-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: किशोरी को खींचकर जंगल की ओर ले गए युवक, हाथापाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: किशोरी को खींचकर जंगल की ओर ले गए युवक, हाथापाई
विज्ञापन
दुकान पर किताब लेने गई हाईस्कूल की छात्रा को बाइक सवार तीन युवकों ने जबरन बाइक पर खींच लिया। आरोपी उसे जंगल की ओर ले गए। इस दौरान उन्होंने उसके साथ हाथापाई करते हुए जान से मारने की धमकी दी। किशोरी किसी तरह उनसे छूटकर घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी चिराग, विशाल और सौरभ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
लक्सर कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी ग्रामीण ने पुलिस को शिकायत की। उन्होंने बताया कि उसकी नाबालिग बेटी हाईस्कूल की छात्रा है। पांच अगस्त की दोपहर तीन बजे वह घर से दुकान पर किताब लेने के लिए गई थी। इसी दौरान दो बाइक पर सवार आरोपी चिराग, विशाल और सौरभ वहां आए। उन्होंने जबरन किशोरी को बाइक पर बैठा लिया।
आरोपी उसे गांव के बाहर खेत में ट्यूबवेल पर ले गए और उसके साथ बदसलूकी व हाथापाई करते हुए किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी। किसी प्रकार उनसे छूटकर किशोरी घर पहुंची और परिजनों को घटना के बारे में बताया। इसके बाद ग्रामीण कोतवाली पहुंचे और पुलिस को घटना की सूचना दी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजीव रौथाण ने बताया कि तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।