{"_id":"5e0b90868ebc3e87eb43d807","slug":"youth-dies-after-falling-in-a-pond-roorkee-news-drn3312526167","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब में गिरकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब में गिरकर युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुड़ियाला। खेत पर काम करने जा रहे एक युवक का पैर फिसल गया और वह तालाब में जा गिरा। तालाब में डूबने से युवक की मौत हो गई। तालाब में युवक का शव पड़ा देख लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने शव को बाहर निकाला। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए युवक का अंतिम संस्कार कर दिया।
चुड़ियाला गांव निवासी विपुल कुमार (21) पुत्र बूलचंद परिवार के साथ खेती बाड़ी में हाथ जुटाता था। मंगलवार की सुबह वह खेत पर काम के लिए घर से निकला था। जैसे ही वह तालाब के पास पहुंचा तो उसका अचानक पैर फिसल गया और वह तालाब में जा गिरा। तालाब में पानी ज्यादा होने के कारण वह बाहर नहीं निकल पाया और डूब गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हल्की धुंध छंटने पर पास से गुजर रहे लोगों ने तालाब में युवक का शव पड़ा देखा तो सूचना परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने किसी तरह युवक का तालाब से शव बाहर निकाला। इसके बाद परिजन उसे भगवानपुर के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को बिना सूचना दिए अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं, ग्रामीणों ने बताया कि युवक का कुछ दिन पहले ही एक्सीडेंट हुआ था। इसके चलते उसके एक पैर में दिक्कत थी। ऐसा हो सकता है कि पैर में दिक्कत होने की वजह से वह फिसलकर तालाब में गिरा हो।