फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Youth caught cheating in SSC MTS exam

एसएससी की एमटीएस परीक्षा में नकल करते युवक दबोचा

Thu, 21 Oct 2021 09:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 09:00 PM IST
विज्ञापन
Youth caught cheating in SSC MTS exam
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) की परीक्षा में पर्ची से नकल करते एक युवक को रंगेहाथ पकड़ लिया गया। साथ ही उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर युवक के खिलाफ परीक्षा अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित एक डिग्री कॉलेज में बुधवार को कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) की परीक्षा के लिए सेंटर बनाया गया था। परीक्षा में दूर दराज से आए युवक और युवतियों ने भाग लिया था। इस बीच परीक्षा कक्ष में ड्यूटी पर तैनात शुभदीप वर्मा ने एक युवक को पर्ची से नकल करते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया और सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस युवक को पकड़कर कोतवाली ले आई। इस मामले में शुभदीप वर्मा की ओर से युवक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई। कोतवाली प्रभारी अमर चंद शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर दीपक निवासी केडी नगर मनोर जिला सोनीपत (हरियाणा) के खिलाफ परीक्षा अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed