फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Youth beaten up on suspicion of complaining to police

Roorkee News: पुलिस को शिकायत करने के संदेह में युवक को पीटा

Sun, 14 Dec 2025 05:14 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 14 Dec 2025 05:14 PM IST
विज्ञापन
Youth beaten up on suspicion of complaining to police
लक्सर। मुंडाखेड़ा कलां गांव में कच्ची शराब बेचने की शिकायत पुलिस को करने के संदेह में पिता-पुत्र ने गांव निवासी युवक अजय की लाठी डंडों से पिटाई कर दी। पुलिस ने आरोपी रोहित और सुकेंद्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के मुंडाखेड़ा कलां गांव निवासी अजय ने तहरीर में बताया कि नौ दिसंबर को रात को समय वह दुकान पर सामान खरीदने के लिए जा रहा था। रास्ते में पुलिया के पास पहले से मौजूद गांव निवासी आरोपी सुकेंद्र और उसके पुत्र रोहित ने उसे रोक लिया और उस पर कच्ची शराब बेचने की शिकायत पुलिस से करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज करने लगे। उसने विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी डंडों से उसकी पिटाई कर उसे घायल कर दिया। आसपास के ग्रामीणों ने आकर उसे बचाया। उसे अस्पताल लाया गया, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। उपचार कराने के बाद वह पुलिस के पास पहुंचा। इंस्पेक्टर राजीव रौथाण ने बताया कि तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed