{"_id":"644d5a032801bd99f002bc27","slug":"youth-arrested-with-drug-injection-roorkee-news-c-5-1-drn1027-143903-2023-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: नशे के इंजेक्शन के साथ युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: नशे के इंजेक्शन के साथ युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने एक युवक को नशीली दवाओं के साथ गिरफ्तार किया है। पूछताछ में युवक ने एक अन्य का नाम भी बताया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार युवक को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
भगवानपुर प्रभारी निरीक्षक राजीव रौथाण ने बताया कि शुक्रवार की शाम काली नदी पुलिस चौकी पर वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक व्यक्ति ने सूचना दी कि एक युवक नशीली दवाओं को लेकर जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने काली नदी पुलिस चौकी के निकट एक युवक को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में उसने अपना नाम सलमान निवासी ग्राम मांझीपुर, थाना बेहट जिला सहारनपुर बताया, जबकि नशे की प्रतिबंधित 500 टेबलेट और 95 इंजेक्शन बरामद किए। पुलिस उसे पकड़कर थाने लाई और गहनता से पूछताछ की। युवक ने बताया कि वह टेबलेट और इंजेक्शन भगवानपुर के ग्राम मोहितपुर निवासी अर्जुन से खरीद कर लाया है।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर सलमान को जेल भेज दिया गया, जबकि अर्जुन की तलाश की जा रही है।