{"_id":"5d8a623e8ebc3e93c52efc0a","slug":"youth-arrested-with-11-grams-of-smack-roorkee-news-drn32074863","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
पुलिस ने एक युवक को 40 हजार कीमत की स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने युवक के खिलाफ केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। अब पुलिस उसके संपर्क में रहने वाले लोगों की तलाश में जुट गई है।
सोमवार की रात थानाध्यक्ष संतोष सिंह कुंवर पुलिस टीम के साथ कलियर कांवड़ पटरी पर चेंकिंग कर रहे थे। इसी बीच मुखबिर ने सूचना दी कि एक युवक कलियर क्षेत्र में किसी को स्मैक बेचने के लिए जा रहा है। पुलिस ने सूचना पर घेराबंदी कर कलियर दरगाह किलकिली शाह के पास से युवक को पकड़ लिया।
युवक की तलाशी लेने पर 11 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी युवक ने अपना नाम मेहरबान पुत्र अहमद अली निवासी कलियर बताया। थानाध्यक्ष संतोष सिंह कुंवर ने बताया कि पुलिस को कई दिनों से लगातार सूचना मिल रही थी कि कलियर क्षेत्र में काफी लंबे समय से स्मैक बेचने का कारोबार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि स्मैक की कीमत करीब 40 हजार रुपये है। युवक स्मैक को बरेली से खरीदकर कलियर सहित क्षेत्र में बेचता था। युवक के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया है। पुलिस टीम में एसआई शिवानी नेगी, गिरीशचंद्र, अहसान अली, अकबर अली शामिल रहे।