{"_id":"6abebb5a87051363140f1803","slug":"youth-accused-of-abducting-minor-daughter-roorkee-news-c-5-1-drn1046-1080121-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: युवक पर लगाया नाबालिग पुत्री को भगा ले जाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: युवक पर लगाया नाबालिग पुत्री को भगा ले जाने का आरोप
विज्ञापन
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से 15 वर्षीय किशोरी के लापता होने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिजनों ने युवक पर किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया है।
पुलिस के अनुसार एक व्यक्ति ने कोतवाली गंगनहर में तहरीर देकर बताया कि उनकी 15 वर्षीय पुत्री 30 सितंबर को सुबह करीब 11 बजे घर से लापता हो गई। आरोप है कि भगवानपुर थाना क्षेत्र के पुहाना गांव निवासी शाहरुख अपने एक अज्ञात साथी के साथ किशोरी को बहला-फुसलाकर ले गया। शिकायतकर्ता का कहना है कि उनकी भतीजी ने दोनों युवकों को किशोरी को अपने साथ ले जाते हुए देखा था। परिजनों ने आसपास के क्षेत्रों और रिश्तेदारियों में किशोरी की काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस का कहना है कि किशोरी की जल्द तलाश कर ली जाएगी।