{"_id":"6abebc974d4dfa242a0b3b6d","slug":"third-round-of-bed-counselling-begins-roorkee-news-c-5-1-drn1046-1080127-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: बीएड में तीसरे चरण की काउंसलिंग शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: बीएड में तीसरे चरण की काउंसलिंग शुरू
विज्ञापन
बीएड सत्र 2026-28 में प्रवेश लेने के इच्छुक छात्र-छात्राओं के लिए तीसरे चरण की काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय की ओर से समर्थ पोर्टल पर तृतीय चरण की काउंसलिंग कॉलेज स्तर पर शुरू की गई है। इसके साथ ही केएलडीएवी पीजी कॉलेज में प्रवेश के लिए ऑफलाइन पंजीकरण प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी गई है।
जारी सूचना के अनुसार बीएड सत्र 2026-28 में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी कॉलेज स्तर की काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं। केएलडीएवी पीजी कॉलेज में आवेदन पत्र उपलब्ध कराने की प्रक्रिया तीन से छह अक्तूबर तक चलेगी। काउंसलिंग में शामिल अभ्यर्थियों को निर्धारित अवधि में कॉलेज पहुंचकर आवेदन पत्र प्राप्त कर पंजीकरण और प्रवेश संबंधी प्रक्रिया पूरी करनी होगी। कॉलजे की ओर से बताया गया है कि समर्थ पोर्टल पर काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं को कॉलेज स्तर पर आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करनी होगी। अभ्यर्थियों को आवेदन के दौरान आवश्यक शैक्षणिक दस्तावेज और अन्य निर्धारित प्रमाणपत्र साथ लाने होंगे। कॉलेज स्तर पर आवेदन पत्र की जांच के बाद ही आगे की प्रवेश प्रक्रिया पूरी की जाएगी। तीसरे चरण की काउंसलिंग शुरू होने से उन अभ्यर्थियों को राहत मिलने की उम्मीद है, जो पूर्व के चरणों में प्रवेश नहीं ले सके थे। कॉलेज प्रशासन की ओर से भी अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथियों के भीतर पंजीकरण कराने की अपील की गई है, ताकि अंतिम समय में किसी तरह की परेशानी से बचा जा सके।