फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Young man walking on foot dies after being hit by a car

Roorkee News: कार की टक्कर से पैदल जा रहे युवक की मौत

Mon, 29 Sep 2025 11:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 29 Sep 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
Young man walking on foot dies after being hit by a car
मेहवड़ खुर्द निवासी एक व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन




मेहवड़ खुर्द उर्फ नागल निवासी इकराम (40) रविवार देर रात मेहवड़ पुल से होते हुए पैदल अपने गांव लौट रहा था। जैसे ही वह रोड पर पहुंचा तो पीछे से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात कार ने उसे टक्कर मार दी। इकराम गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। कार चालक मौके से फरार हो गया।


सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया। थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। कार चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed