फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Young man found dead in hotel room

Roorkee News: होटल के कमरे में मृत मिला युवक

Wed, 08 Jul 2026 07:16 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 07:16 PM IST
विज्ञापन
Young man found dead in hotel room
बस अड्डे के पास स्थित एक होटल में ठहरे एक व्यक्ति का शव कमरे में मिला है। सूचना पर कोतवाली रुड़की पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी। पुलिस ने फील्ड यूनिट को बुलाकर मौके का निरीक्षण कराया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल गंगनहर की मोर्चरी भेज दिया। फिलहाल मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

होटल कर्मचारी ने मंगलवार सुबह कोतवाली रुड़की को फोन कर बताया कि होटल में ठहरे एक व्यक्ति के कमरे से काफी देर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल रही है। कई बार आवाज लगाने और दरवाजा खटखटाने के बावजूद अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद पुलिस सहायता मांगी गई। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंचे। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था जिसे तोड़कर पुलिस अंदर पहुंची।
विज्ञापन

वहां व्यक्ति बेड पर मृत अवस्था में पड़ा मिला। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान कमलदीप सिंह (40) पुत्र बहादुर सिंह निवासी जीआईसी गेट के पास, गंगोलीहाट, जनपद पिथौरागढ़ के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मृतक के परिजनों से संपर्क किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed