{"_id":"606c9e868ebc3ec445530300","slug":"young-man-beat-up-for-molesting-a-girl-roorkee-news-drn3758077126","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती से छेड़छाड़ करने पर युवक की धुनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती से छेड़छाड़ करने पर युवक की धुनाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक युवक ने पड़ोसी युवती से छेड़खानी कर दी। युवती की शिकायत पर परिजनों ने युवक की जमकर धुनाई कर दी। इस पर दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और मारपीट हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है।
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवती के साथ सोमवार रात पड़ोसी युवक ने छेड़खानी कर दी। विरोध करने पर युवक ने धमकी दी। युवती ने घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती सुनाई। इस पर युवती पक्ष ने युवक पक्ष के लोगों को बातचीत के लिए बुलाया। इस दौरान दोनों पक्षों में नोकझोंक हो गई। गुस्साए युवती के परिजनों ने युवक की जमकर धुनाई कर दी। युवक की पिटाई देख उसके परिजनों ने भी मारपीट कर दी। इससे विवाद बढ़ गया और हंगामा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। पुलिस ने दोनों पक्षों के तीन लोगों को हिरासत में लिया है। एसएसआई प्रदीप कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
संदिग्ध हालात में दो बहनें लापता
रुड़की। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित पश्चिमी अंबर तालाब निवासी दो बहनें सोमवार को घर से बाहर गई थीं। देर रात तक वह घर नहीं लौटीं तो परिजनों ने आसपास तलाश की, लेकिन पता नहीं लग पाया। मंगलवार को परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस के अनुसार प्रथमदृष्ट्या मामला प्रेम प्रसंग लग रहा है। छानबीन में दो युवकों के मोबाइल नंबर भी मिले हैं। दोनों युवक भी घर से गायब हैं। कोतवाली प्रभारी मनोज मैनवाल ने बताया कि दोनों की तलाश की जा रही है। संवाद