फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Young man arrested for molesting married woman, tore her clothes

Roorkee News: विवाहिता के साथ छेड़खानी, कपड़े फाड़े, युवक गिरफ्तार

Thu, 13 Nov 2025 06:47 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 13 Nov 2025 06:47 PM IST
विज्ञापन
Young man arrested for molesting married woman, tore her clothes
बाइक सवार युवक ने सरेराह बाजार में विवाहिता के साथ छेड़खानी की। विरोध करने पर आरोपी युवक ने विवाहिता के कपड़े फाड़ने के साथ ही मारपीट की जिसमें वह घायल हो गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के साथ ही उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता बुधवार को मंगलौर बाजार आई थी। जैसे ही वह बाजार से लौट रही थी तो इस दौरान बाइक सवार एक युवक आया और उसका रास्ता रोककर छेड़खानी करने लगा। विवाहिता ने विरोध किया तो आरोपी ने जबरदस्ती उसे पकड़कर उसके कपड़े फाड़ दिए और मारपीट शुरू कर दी। इसमें विवाहित घायल हो गई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और आरोपी युवक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी फारूक निवासी मोहल्ला टोली मंगलौर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश कर दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed