फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Wounds given to river crops, need treatment from administration

नदी फसलों को दे रखी जख्म, प्रशासन से इलाज की दरकार

Sun, 08 Aug 2021 11:52 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
Wounds given to river crops, need treatment from administration
खानपुर क्षेत्र के जोगावाला गांव के जंगल में फसलों में भरा सोलानी का पानी। - फोटो : ROORKEE
पिछले दिनों हुई भारी बारिश के चलते उफान पर आई सोलानी नदी के पानी ने जोगावाला ग्राम पंचायत की अधिकांश कृषि भूमि पर तबाही मचाई थी। जो फसल बची थी, वह अब कड़ी धूप के चलते नष्ट होने की कगार पर है। ग्रामीण शासन प्रशासन से हर वर्ष सोलानी नदी से होने वाले कृषि भूमि के नुकसान से निजात दिलाने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

हर वर्ष बरसात के मौसम में क्षेत्र से बहने वाली गंगा, सोलानी और बाणगंगा नदियां उफान पर आ जाती हैं। इसके चलते नदियों में आया बाढ़ का पानी क्षेत्र की कृषि भूमि पर फैलकर फसलें नष्ट करता है। इसके अलावा आबादी में भी पानी घुस जाता है। हालांकि, इस बार बरसात के सीजन में अब तक कहीं पर भी आबादी में पानी नहीं घुसा है, लेकिन पिछले दिनों हुई भारी बारिश के चलते सोलानी उफान पर आने से नदी का पानी खानपुर क्षेत्र के जोगावाला ग्राम पंचायत के उपगांव दाबकी खेड़ा और मोहनावाला डेरा की अधिकांश भूमि पर फैलकर फसलें तबाह कर चुका है। अभी भी जो कुछ फसलें बची हैं, उनमें अभी भी बाढ़ का पानी भरा हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि खेतों में भरा हुआ पानी कड़ी धूप में गर्म होकर फसलों को रोजाना नुकसान पहुंचा रहा है।
विज्ञापन

-----------
बरसात के दिनों में हर साल सोलानी नदी की बाढ़ का पानी जोगावाला गांव की भूमि पर फैलकर फसलें नष्ट कर देता है। इसके चलते किसानों की फसलें हर साल बाढ़ के पानी में बह जाती हैं। शासन प्रशासन को इसका हल निकालना चाहिए। -चांद मियां, ग्रामीण, जोगावाला
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
किसानों ने कृषि कार्ड पर बैंकों से लोन लेकर गन्ने और धान की फसलें लगाई थीं, लेकिन सोलानी नदी के बाढ़ के पानी ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। शासन प्रशासन को किसानों का ऋण माफ करना चाहिए और सर्वे कराकर मुआवजा दिया जाना चाहिए ताकि किसानों को राहत मिल सके। -शाहबाज, जोगावाला
-------------
सोलानी के बाढ़ के पानी से तबाह हुई फसलें देखकर मेरी कई बार तबीयत खराब हो चुकी है। सुना है तहसील प्रशासन भी अभियान चलाकर वसूली करेगा। ऐसे में जिन किसानों ने ऋण लेकर खेतों में लगाया था, वे किसान अब कहां से ऋण की किश्त जमा करेंगे। प्रशासन को ऋण माफ करना चाहिए। -जसवंत सिंह, जोगावाला

--------------
शासन प्रशासन को सोलानी नदी की जोगावाला के सामने उत्तर प्रदेश की ओर गहराई करानी चाहिए ताकि जोगावाला गांव के ग्रामीणों को सोलानी नदी के बाढ़ के पानी से छुटकारा मिल सके। -शाहनवाज, जोगावाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed