फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Workers' strike continues at pharmaceutical factory

Roorkee News: दवा फैक्टरी पर कर्मचारियों का धरना रहा जारी

Wed, 11 Feb 2026 07:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 07:36 PM IST
विज्ञापन
Workers' strike continues at pharmaceutical factory
औद्योगिकी क्षेत्र स्थित एक दवा फैक्टरी में श्रमिकों का धरना बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। श्रमिक संघ के नेता इंजीनियर ललित कुमार के नेतृत्व में धरने पर बैठे कर्मचारियों ने फैक्टरी प्रबंधन पर शोषण का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं होतीं तब तक कर्मचारियों के काम पर लौटना मुमकिन नहीं है।
विज्ञापन




तीन माह से वेतन न मिलने से नाराज कर्मचारियों ने अपनी मांगों के लिए फैक्टरी गेट पर तीन दिन पूर्व प्रदर्शन शुरू किया था। धरने पर बैठे श्रमिकों ने प्रबंधन के सामने अपनी 10 सूत्री मांगों के लिए पत्र सौंपा था। कर्मचारियों ने बताया कि रुके हुए वेतन का तत्काल भुगतान किया जाए। वेतन मानकों को न्यूनतम मजदूरी कानून के अनुरूप किया जाए।
विज्ञापन


हर माह की सात तारीख तक वेतन का भुगतान हर हाल में सुनिश्चित हो। आठ घंटे से अधिक कार्य करने पर दोगुना पेमेंट दिया जाए। फैक्टरी से ठेकेदारी प्रथा को तत्काल समाप्त किया जाए। बिना उचित नोटिस और कारण बताए किसी भी कर्मचारी को कार्य से न निकाला जाए। सभी कर्मचारियों को सैलरी स्लिप और पार्किंग आईडी जारी की जाए मांगे शामिल हैं। इंजी. ललित कुमार ने कहा कि फैक्टरी प्रबंधन श्रमिकों के सब्र का इम्तिहान ले रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रबंधन ने जल्द ही सकारात्मक रुख नहीं अपनाया तो प्रदर्शन को और उग्र किया जाएगा। प्रदर्शन में गौरव, हीरा राम, सुमित, रुद्र शर्मा, शमीम, गौरव कुमार और सोनू कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed