फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Wood smugglers cut down trees standing on the land of village society

Roorkee News: लकड़ी तस्करों ने ग्राम समाज की भूमि पर खड़े पेड़ काटे

Fri, 10 Jan 2025 12:34 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Wood smugglers cut down trees standing on the land of village society
I
विज्ञापन

IIपुलिस और तहसील की टीम ने मौके से एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी
I
I
I
I लकड़ी माफियाओं ने ग्राम समाज की भूमि से सैकड़ों पेड़ काट लिए। इसकी सूचना प्रधान पति ने जेएम को दी। जेएम ने पुलिस और प्रशासन की टीम को मौके पर भेजा। तहसील प्रशासन व पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लकड़ी से भरी एक ट्रैक्टर-ट्राॅली पकड़कर जांच शुरू कर दी है।

I
Iमंगलौर कोतवाली क्षेत्र के हरजौली जट्ट गांव में ग्राम समाज की भूमि पर पॉपुलर के सैकड़ों पेड़ थे। लकड़ी तस्करों ने बिना किसी अनुमति के बृहस्पतिवार को पेड़ों पर आरी चला दी। पेड़ों को काटे जाने की जानकारी प्रधान पति सुंदर को लगी तो उन्होंने शिकायत जेएम आशीष मिश्रा से की। इस पर जेएम ने तहसील प्रशासन और पुलिस टीम को मौके पर जाकर जांच के निर्देश दिए। तहसील प्रशासन और पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो लकड़ी तस्कर फरार हो गए। पुलिस ने मौके से लकड़ी से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी है। कोतवाली प्रभारी शांति कुमार गंगवार ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा। साथ ही लकड़ी तस्करों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी।I
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed