फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Women staged a protest against low wages

Roorkee News: कम वेतन मिलने के विरोध में महिलाओं ने दिया धरना

Fri, 06 Jun 2025 11:58 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jun 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Women staged a protest against low wages
तांशीपुर स्थित शहद फैक्टरी में कार्यरत 50 से अधिक महिलाओं ने वेतन में बढ़ोतरी के विरोध में एसडीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। महिलाओं का कहना था कि वे दो साल से महज छह हजार रुपये मासिक वेतन पर काम रही हैं। ये श्रम विभाग की ओर से निर्धारित न्यूनतम वेतन से भी कम है।
विज्ञापन




एक दिन पहले महिलाओं ने फैक्टरी के बाहर धरना दिया था। एसडीएम रुड़की कार्यालय के बाहर धरना दे रही महिलाओं ने बताया कि उन्हें महज छह हजार रुपये मासिक वेतन देकर आर्थिक शोषण किया जा रहा है। वेतन बढ़ाने के लिए बृहस्पतिवार को फैक्टरी गेट पर धरना दिया गया लेकिन न तो प्रशासन के किसी अधिकारी ने और न ही फैक्टरी प्रबंधन ने उनकी सुध ली। इस पर वह एसडीएम कार्यालय पर पहुंची हैं।
विज्ञापन


महिलाओं का कहना था कि श्रम विभाग की ओर से न्यूनतम 12500 रुपये मासिक वेतन के साथ ही ईपीएफ व ईएसआई जैसी सुविधाएं दिए जाने का प्रावधान किया गया है। कंपनी किसी भी नियम का पालन नहीं कर रहीं हैं। महिलाओं ने एसडीएम को ज्ञान सौंपकर 12500 रुपये प्रति माह वेतन देने, प्रत्येक माह की सात तारीख को वेतन जारी करने, बैंक खातों में वेतन दिए जाने, आपात स्थिति में गेट पास दिए जाने, बिना वेतन कोट रविवार और घोषित अवकाश दिए जाने, किसी प्रकार की गलती पर बिना नोटिस जारी किए नौकरी से नहीं निकाले जाने आदि की मांग की गई है। धरने के दौरान स्वाति, काजल, भूरी, कोमल, पूनम, सरिता, सलोचना, अंजू, कविता, डिंपल, सोनम, संतोष, पिंकी, रानी, बबीता, आशा एवं अलका आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed