फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Women's congress protest against increased gas prices

गैस के बढ़े दामों के विरोध में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन

Wed, 16 Dec 2020 11:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 16 Dec 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Women's congress protest against increased gas prices
सिलेंडर महंगाई के विरोध में प्रदर्शन करती महिला कांग्रेस की पदधिकारी एवं सदस्य। - फोटो : ROORKEE
गैस के बढ़े हुए दामों के विरोध में महिला कांग्रेस ने हाथों में खाली सिलिंडर लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के समय में महंगाई अपने चरम पर पहुंची जा रही है और सरकार पूरी तरह से उद्योगपतियों के इशारे पर चल रही है।
विज्ञापन

रुड़की के सिविल लाइंस स्थित नीलम टॉकीज चौक पर आयोजित प्रदर्शन के दौरान महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष रश्मि चौधरी ने कहा कि आज पूरे भारत में किसान आंदोलनरत हैं। वहीं दूसरी ओर अब पिछले 15 दिनों में रसोई गैस के दाम 100 रुपये से अधिक बढ़ गए हैं। इस कारण अब रसोई का बजट भी बिगड़ गया है। आज महंगाई अपने चरम सीमा पर है। ऐसी स्थिति में अब महिलाओं को अपनी रसोई भी चलाना भारी हो गया है। जिला उपाध्यक्ष बीना आनंद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उज्जवला योजना के नाम पर जो सिलिंडर लोगों को बांटे थे, उन सिलिंडरों को दोबारा से भरवाने में भी हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। इंटक की नगर अध्यक्ष मीरा धीमान, सेवादल की नगर अध्यक्ष मंजू कश्यप ने कहा कि मोदी सरकार अपने किए हुए बातों पर खरी नहीं उतर पाई है। इस अवसर पर जिला महामंत्री यासमीन खान, ब्लॉक अध्यक्ष उषा, पूनम, माया देवी, सुधा वर्मा, पूजा, ममता, शोभा, अंजू, उज्जवला चौहान, सविता, सरिता रचना, निर्मला, मौसम, कलावती, विमला, कुसुम, सुमित्रा, शशि, गीता, संतरी, सानिया आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed