फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   women of harjauli village shouted against illegal sale of liquor

हरजौली की महिलाओं ने शराब के खिलाफ भरी हुंकार 

Thu, 08 Sep 2016 11:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Thu, 08 Sep 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
हरजौली जट की महिलाओं ने गांव में शराब की बिक्री पर रोक लगाने की मांग को लेकर कोतवाली पर प्रदर्शन किया। महिलाओं ने कार्रवाई नहीं होने पर हाईवे पर जाम लगाने एवं आमरण अनशन करने की चेतावनी दी है। 
विज्ञापन


देहात क्षेत्रों में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ  हरजौली जट की महिलाओं ने मोर्चा खोला है। महिला मगंल दल की सदस्यों ने बृहस्पतिवार को कोतवाली पहुंच कर गांव में अवैध शराब की बिक्री पर रोष जताया। इन महिलाओं ने कोतवाली प्रभारी को बताया कि शाम होते ही गांव में मयखाने गुलजार हो जाते हैं। किशोरों को भी शराब की लत लग गई है। महिलाओं का घर से बाहर निकलना दूभर हो गया है।  
विज्ञापन


इन महिलाओं ने बताया कि शराब पीने की लत से गांव के लडकों में चोरी चकारी की आदत भी हो गई है। महिलाओं ने कहा कि पुलिस को शराब बेचने वालों पर कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कार्रवाई नहीं करने पर राजमार्ग पर जाम लगाने एवं आमरण अनशन करने की चेतावनी दी है। कोतवाल उत्तम सिंह जिमिवाल ने महिलाओं को अवैध शराब बेचने वालों पर कार्रवाई करने का भरोसा दिया हैं। उर्मिला, गीता, रेखा, विशंभरी, शर्मिला, इंद्रा देवी, कविता, सुनीता, राजेश, माया, सोनी, संगीता, आदि प्रदर्शन करने वालों में शामिल थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed