फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Women buried under debris due to mushroom plant

Roorkee News: मशरूम प्लांट की छत गिरने से महिलाएं मलबे में दबी

Tue, 25 Jul 2023 12:24 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jul 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Women buried under debris due to mushroom plant

विज्ञापन
कोटवाल आलमपुर गांव के पास स्थित मशरूम प्लांट की छत गिरने से प्लांट में काम कर रहीं महिलाएं मलबे में दब गईं। पुलिस ने मौके पर जाकर राहत कार्य शुरू कर दिया है। दो महिलाओं की हालत नाजुक बताई गई है। घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लगी हुई है।



झबरेड़ा थाना क्षेत्र के कोटवाल गांव के पास मशरूम तैयार करने का प्लांट लगा हुआ है। सोमवार शाम को जब कुछ महिलाएं प्लांट में ही कार्यरत थीं तो अचानक उसकी छत गिर गई। छत के मलबे के नीचे दबकर दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। अन्य घायल महिलाओं की संख्या का अभी आकलन नहीं हो पाया है। मलबा हटने के बाद ही घायलों की संख्या का पता चल पाएगा। घटना की जानकारी मिलते ही झबरेड़ा पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लोगों की मदद से मलबा हटवाने का काम शुरू कर दिया।
विज्ञापन


उधर दुर्घटना की सूचना जब प्लांट में काम करने वाली महिलाओं के घरवालों को मिली तो उनके परिजन भी रोते बिलखते प्लांट में पहुंच गए। देर शाम तक मलबा हटाने का कार्य चल रहा था। वहीं मलबे में दबी घायल महिलाओं की पहचान करने में पुलिस लगी हुई है। थाना अध्यक्ष धर्मेद्र राठी ने बताया कि घायलों को अस्पताल भिजवाया जा रहा है। मौके पर राहत कार्य चलाया जा रहा है। छत गिरने के कारणों की जानकारी भी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed