{"_id":"6828d4e261671ca7300168f1","slug":"womans-purse-stolen-from-ac-coach-of-summer-special-train-roorkee-news-c-5-1-drn1027-693068-2025-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: समर स्पेशल ट्रेन के एसी कोच से महिला का पर्स चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: समर स्पेशल ट्रेन के एसी कोच से महिला का पर्स चोरी
विज्ञापन
समर स्पेशल ट्रेन के एसी कोच में यात्रा कर रही महिला यात्री का पर्स चोरी हो गया। महिला ने ग्वालियर जीआरपी को वारदात की सूचना दी। ग्वालियर जीआरपी ने केस दर्ज कर लक्सर जीआरपी को स्थानांतरित कर दिया है।
मध्य प्रदेश के ग्वालियर निवासी सुनीता शर्मा 1 मई को हरिद्वार से ग्वालियर जाने के लिए जबलपुर समर स्पेशल ट्रेन के एसी कोच में सवार हुई थीं। महिला के अनुसार, यात्रा के दौरान उनकी आंख लग गई। रुड़की रेलवे स्टेशन ने थोड़ा आगे निकलकर उनकी आंख खुली तो उन्होंने देखा कि उनके पास मौजूद पर्स गायब था।
सुनीता शर्मा ने बताया कि पर्स में उनका मोबाइल फोन, नकदी और दस्तावेज मौजूद थे। ट्रेन के ग्वालियर पहुंचने पर उन्होंने जीआरपी को सूचना दी। सूचना पर ग्वालियर जीआरपी ने जीरो एफआईआर दर्ज कर घटनास्थल लक्सर जीआरपी क्षेत्र में आने के चलते मामला लक्सर जीआरपी को स्थानांतरित कर दिया। लक्सर जीआरपी थानाध्यक्ष संजय शर्मा ने बताया कि केस दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है।