{"_id":"684c18eba30811a09a08baf8","slug":"woman-standing-under-a-tree-to-save-herself-from-rain-struck-by-lightning-dies-roorkee-news-c-5-1-drn1027-714487-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़ी महिला पर गिरी बिजली, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़ी महिला पर गिरी बिजली, मौत
विज्ञापन
हुसैनपुर गांव के पास बारिश से बचने के लिए आम के पेड़ के नीचे खड़ी महिला पर बिजली गिर गई। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। यह देख पास खड़ी महिलाओं ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर और जानकारी मिलते ही सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। मामले की सूचना पुलिस और एसडीएम को दी गई। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली।
शुक्रवार सुबह मुटकाबाद निवासी भोली (45) पत्नी पवन गांव की ही महिला आसबती और बालेश के साथ हुसैनपुर गांव के पास एक किसान के खेत में निराई-गुड़ाई करने के लिए गई थी। बताया जा रहा है कि जैसे ही महिलाएं खेत पर पहुंचीं तो आकाश में काली घटा छा गई। करीब 8:30 बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए तीनों महिलाएं खेत में ही आम के पेड़ के नीचे खड़ी हो गईं।
बताया जा रहा है कि भोली आम के पेड़ के नीचे एक ओर खड़ी हो गई। आसबती और बालेश दोनों महिलाएं दूसरी साइड खड़ी हो गईं। इसी दौरान बिजली भोली के ऊपर गिर गई। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। यह देख पास में खड़ी आसबती और बालेश घबरा गई और दोनों महिलाओं ने शोर मचा दिया।
विज्ञापन
शोर सुनकर आसपास खेत में काम कर रहे लोग मौके पर आ गए। मामले की सूचना गांव में दी गई। सूचना मिलते ही सैकड़ों लोग मौके पर जमा हो गए। इस दौरान ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस और एसडीएम लक्सर को दी। सूचना पर लक्सर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मौके पर जमा ग्रामीणों से मामले की जानकारी की।
तीनों साथ खड़ी होतीं तो सभी की जा सकती थी जान
बिजली गिरने से महिला भोली की मौत होने के बाद आम के पेड़ के नीचे उसके पास खड़ी दोनों महिलाएं आसबती और बालेश दहशत में है। बार-बार यह सोच रही हैं कि अगर तीनों एक साथ खड़ी हो जातीं तो सभी की जान जा सकती थी।