फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Woman seriously injured in monkey attack, referred to higher centre

Roorkee News: बंदरों के हमले में महिला गंभीर घायल, हायर सेंटर रेफर

Tue, 02 Jun 2026 12:11 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Woman seriously injured in monkey attack, referred to higher centre
ज्वाहररवान उर्फ झीवरहेड़ी में सोमवार सुबह बंदरों के झुंड ने एक महिला पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग और प्रशासन से बंदरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन




ग्राम पंचायत क्षेत्र के झीवरहेड़ी निवासी बीरवती सोमवार सुबह अपने घर पर बर्तन साफ कर रही थी। इसी दौरान अचानक बंदरों का एक झुंड वहां पहुंच गया। इससे पहले कि महिला कुछ समझ पाती बंदरों ने उसपर हमला कर दिया। महिला ने शोर मचाकर खुद को बचाने का प्रयास किया लेकिन बंदरों ने उसे बुरी तरह घायल कर दिया।
विज्ञापन


महिला की चीख सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह बंदरों को भगाकर उसे उनके चंगुल से छुड़ाया। परिजन और ग्रामीण तत्काल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लक्सर लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उसे मेला अस्पताल हरिद्वार रेफर कर दिया। घटना के बाद गांव में भय का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदीप कुमार, पवन कुमार, जॉनी कुमार, लोकेश कुमार, विनोद और सतीश कुमार आदि ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में बंदरों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बंदर आए दिन घरों में घुसकर खाद्य सामग्री को नुकसान पहुंचाने के साथ-साथ लोगों पर हमला भी कर रहे हैं। स्कूल जाने वाले बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।




ग्रामीणों ने बताया कि कई बार संबंधित विभागों और प्रशासनिक अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया जा चुका है लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। ग्रामीणों ने वन विभाग से बंदरों को पकड़कर आबादी क्षेत्र से दूर छोड़े जाने और स्थायी समाधान की मांग की है। वन क्षेत्राधिकारी (लक्सर) महेंद्र गिरी का कहना है कि बंदरों के आतंक से क्षेत्र में महिला के घायल होने की कोई सूचना नहीं है। लक्सर क्षेत्र में कहीं भी बंदरों का आतंक छाया हुआ है तो बंदरों को पकड़े जाने के संबंध में वन विभाग कार्यालय में प्रार्थना पत्र दें। उसके बाद टीम को बुलाकर बंदरों को पकड़वाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed