फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Woman roaming with two children handed over to family members

Roorkee News: दो बच्चों के साथ घूम रही महिला को परिजनों को सौंपा

Wed, 15 Jan 2025 05:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2025 05:30 PM IST
विज्ञापन
Woman roaming with two children handed over to family members
घर से नाराज होकर अपने दो बच्चों के साथ भटक रही महिला के बारे में जानकारी मिली तो पुलिस उसे कोतवाली ले आई। उसके परिवार के बारे में जानकारी कर उन्हें सूचना दी गई। पुलिस ने महिला और दोनों बच्चों को परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव में एक महिला दो बच्चों के साथ देर रात सड़क पर घूम रही थी। यह देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को कोतवाली ले आई। पुलिस ने महिला के परिजनों के बारे में जानकारी जुटाई। जानकारी करने पर पता चला कि महिला झबरेड़ा थाना क्षेत्र की रहने वाली है। पुलिस महिला के घर पहुंची। परिजनों को महिला के संबंध में जानकारी दी। लक्सर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजीव रौथाण ने बताया कि महिला नाराज होकर आ गई थी। महिला और दोनों बच्चों को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed