फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Woman killed with sharp weapon in ground enmity

जमीनी रंजिश में महिला की धारदार हथियार से हत्या

Sun, 04 Jul 2021 11:25 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Woman killed with sharp weapon in ground enmity
खानपुर। जमीनी रंजिश में शनिवार देर रात देवर ने अपने बेटों के साथ मिलकर धारदार हथियार से भाभी की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी फरार हो गए। वहीं, घंटों तक महिला का शव पड़ा रहा। किसी ग्रामीण की नजर शव पर पड़ी तो उसने सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इस बीच गुस्साए ग्रामीणों ने मौके पर एसएसपी को बुलाए जाने की मांग करते हुए शव नहीं उठने दिया और हंगामा कर दिया। पुलिस ने किसी तरह समझाकर ग्रामीणों को शांत किया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आठ लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, दल्लावाला गांव निवासी मांगेराम के इकलौते बेटे योगेश उर्फ शोकेस की तीन साल पहले जोगावाला गांव में कुछ लोगों ने हत्या कर दी थी। कुछ दिनों बाद मांगेराम ने भाई सुरेश पाल के बेटे अमित को गोद ले लिया था। साथ ही योगेश की पत्नी रीना की शादी अमित से कर दी थी। रीना को योगेश से दो बेटी प्रियांशु और रिया हैं। इस बीच मांगेराम ने अपनी कुछ जमीन बेटियों के नाम कर दी। तभी से सुरेश पाल और उसका बेटा अमित मांगेराम से रंजिश रखने लगे थे और जमीन अपने नाम करवाने का दबाव बनाने लगे। बताया जा रहा है कि दो दिन पूर्व रीना की बेटी रिया अपने दादा मांगे राम और दादी कमलेश के घर गई थी। शनिवार की रात रीना अपनी बेटी रिया को जबरन वहां से अपने घर ले आई। इससे नाराज कमलेश अपने देवर सुरेश पाल के घर पहुंची और रिया को लाने पर ऐतराज जताया। आरोप है कि पहले से जमीनी रंजिश रखे सुरेश पाल और उसके बेटे अमित, अंकित और गुरदीप ने गुस्से में आकर कमलेश की धारदार हथियार से हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी शव के पास ही धारदार हथियार लहराते रहे। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और काफी देर तक शव जमीन पर पड़ा रहा। इस बीच ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजने का प्रयास किया तो ग्रामीण मौके पर एसएसपी को बुलाने की जिद पर अड़ गए और हंगामा कर दिया। सूचना मिलते ही सीओ विवेक कुमार मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसओ अभिनव शर्मा ने बताया कि थानाध्यक्ष ने बताया कि मृृतका के पति मांगेराम की तहरीर पर सुरेश पाल, अमित, अंकित, गुरदीप, संदीप, सियावती, कौशल और रीना के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। साथ ही आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

--------------
दोनों पोतियों से करते थे बेपनाह प्यार
ग्रामीणों ने बताया कि कमलेश और मांगेराम अपनी दोनों पोतियों से बेपनाह प्यार करते थे। दोनों पोतियां भी अपने दादा-दादी से बहुत प्यार करती थीं, इसलिए वे अपने घर से दादा-दादी के घर खेलने जाती थीं। दोनों एक दो दिन अपने दादा-दादी के पास ही रहती थीं। दो दिन पूर्व भी रिया अपने दादा-दादी के पास गई थी, लेकिन पुत्रवधू को यह नागवार गुजरा और वह शनिवार को उसे जबरन अपने घर ले आई। इसी बात से गुस्साई कमलेश अपने देवर के घर पहुंची और जबरन पोती को लाने पर ऐतराज जताया। इस बीच सुरेश पाल को गुस्सा आ गया। वह पहले से ही जमीन बेटियों के नाम करने से नाराज चल रहा था। इस पर सुरेशपाल ने परिवार के साथ मिलकर कमलेश की धारदार हथियार से हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed