{"_id":"57cb119d4f1c1bd2352cc052","slug":"woman-jumped-into-gangnahar-saved","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने गंगनहर में लगाई छलांग, बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला ने गंगनहर में लगाई छलांग, बचाया
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Sat, 03 Sep 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
गंगनहर में छलांग लगाने के बाद महिला को बचाया।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गणेशपुर पुल से शनिवार की सुबह करीब साढ़े 11 बजे एक महिला ने गंगनहर में छलांग लगा दी। तभी वहां से गुजर रहे एक युवक की नजर पड़ गई। जान की परवाह किए बिना ही उसने भी गंगनहर में छलांग लगाई। इसके बाद बामुश्किल महिला को बाहर निकाल लिया। लोगों की मदद से उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार शांति (30 वर्ष) निवासी लक्सर शनिवार की सुबह गणेशपुर पुल के पास पहुंची। इससे पहले कि लोग कुछ समझ पाते उसने नहर में छलांग लगा दी। यह देख पनियाला निवासी वसीम अंसारी भी उसे बचाने के लिए गंगनहर में कूद पड़ा। मशक्कत के बाद उसने बेसुध हालत में महिला को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को सिविल अस्पताल भिजवाया, जहां उपचार के बाद उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार महिला ने गृहक्लेश के कारण आत्मघाती कदम उठाया था, हालांकि उसे बचा लिया गया है।