{"_id":"578537504f1c1b117a13e89a","slug":"woman-found-dead-in-suspicious-circumstances","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Wed, 13 Jul 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत पर पुलिस ने शव कब्जे में लिया। पूछताछ में ससुरालियों ने बताया कि कूलर से करंट लगने पर विवाहिता की मौत हुई है। जबकि मायके पक्ष के लोग हत्या की आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन
रायपुर निवासी कोमल (पत्नी आजाद) की मंगलवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची भगवानपुर थाना पुलिस ने शव कब्जे में लिया और सिविल अस्पताल रुड़की मोर्चरी भिजवाया। पूछताछ में ससुरालियों ने बताया कि विवाहिता घर में पोछा लगा रही थी।
विज्ञापन
उसी दौरान कूलर से टच होेने पर करंट लगने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने कूलर कब्जे में लिया। उसके बाद मायकेवालों को सूचना दी। पुलिस के अनुसार विवाहिता की शादी ढाई वर्ष पहले हुई थी। उसका मायका दलावा, जिला शामली, उत्तरप्रदेश में है। मायके पक्ष की ओर से तहरीर मिलने पर ही कार्रवाई की जाएगी। विवाहिता की मौत कैसे हुई है। पीएम रिपोर्ट के बाद इसका खुलासा होगा।
विज्ञापन