फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Woman dies under suspicious circumstances, accused of murder

महिला की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप

Sat, 28 May 2022 11:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 28 May 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Woman dies under suspicious circumstances, accused of murder
एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। महिला के परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

जिला मुजफ्फरनगर के एक गांव निवासी महिला की 12 साल पहले कलियर थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी हुई थी। महिला के दो बच्चे हैं। शनिवार को महिला का शव घर के एक कमरे में पंखे से लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतरवाया। घटना की सूचना मिलते ही महिला के परिजन भी गांव पहुंचे। महिला के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया। वहीं, बताया जा रहा है कि महिला का ससुराल वालों से कई दिन से विवाद चल रहा था। एसओ मनोहर सिंह भंडारी का कहना है कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया है। अब तक कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed