फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Woman dies after colliding with a parked

Roorkee News: हाईवे पर खड़ी गाड़ी से टकराकर महिला की मौत

Thu, 17 Aug 2023 11:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 17 Aug 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Woman dies after colliding with a parked
एक गाड़ी में हरिद्वार घूमकर लौट रहा था राजस्थान निवासी एक परिवार
विज्ञापन


क्षेत्र के ग्राम खुब्बनपुर के पास हाईवे किनारे खड़ी एक गाड़ी में दूसरी की टक्कर लगने से दो महिलाएं व एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। एक घायल महिला की मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। ग्राम देराजसर थाना सदर चुरू राजस्थान निवासी गीता (65) अपने परिवार के 10 लोगों के साथ गाड़ी से हरिद्वार घूमने के लिए गए हुए थे। बृहस्पतिवार सुबह सभी लोग गाड़ी से हरिद्वार की ओर से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वह भगवानपुर क्षेत्र के ग्राम खुब्बनपुर के पास गोगा म्हाड़ी के पास पहुंचे तो हाईवे किनारे खड़ी एक दूसरी गाड़ी से टक्कर हो गई। टक्कर लगने से गाड़ी में बैठी गीता और किशोरी चंदा व परमेश्वरी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को 108 एम्बुलेंस से रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। वहां पर डाक्टरों ने गीता को मृत घोषित कर दिया। दोनों घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। प्रभारी निरीक्षक राजीव रौथाण ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed