फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   woman died after consuming poision

विषैला पदार्थ खाने से विवाहिता की मौत

Thu, 01 Sep 2016 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Thu, 01 Sep 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
बुग्गावाला क्षेत्र में विवाहिता की जहर खाने से मौत हो गई।  मायके वालों ने ससुरालियों पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला के शव का पंचनामा करके पोस्टमार्स्टम के लिए भेज दिया  है। मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


बुधवार की देर शाम प्रियंका पत्नी अमित कुमार (उम्र 22 वर्ष) निवासी रसूलपुर ने नशीला पदार्थ खा लिया था। आनन फानन में ग्रामीणों की मदद से महिला को रुड़की अस्पताल ले जाया जा रहा था। इसी दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि मृतक महिला भगवानपुर क्षेत्र की रहने वाली थी जिसकी शादी एक वर्ष पूर्व अमित से हुई थी। पुलिस की ओर से की गई पूछताछ में पता चला है कि शादी के बाद से ही दोनों के बीच अक्सर कहासुनी होती रहती थी। देर शाम अचानक महिला ने घर में रखा नशीला पदार्थ खा लिया जिससे कुछ देर बाद ही उसकी हालत खराब हो गई। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। इस बाबत थानाध्यक्ष भगवान महर ने बताया की शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed