फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Woman devotee dies in truck collision

ट्रक की टक्कर से महिला श्रद्धालु की मौत

Sat, 28 May 2022 11:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 28 May 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Woman devotee dies in truck collision
ट्रक की टक्कर से बुजुर्ग महिला श्रद्धालु की मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक मौके पर ही छोड़कर परार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। साथ ही तहरीर के आधार पर चालक पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार अलीगढ़ के बेगम बाग गली नंबर दो निवासी मुन्नी देवी (70 ) अपने परिवार के साथ कार से हरिद्वार जा रही थी। कार में मुन्नी देवी के साथ कांति देवी, सुधा देवी, रीना देवी, ममता, खुशी और दक्ष भी मौजूद थे। देररात कार रुड़की बाईपास कोर कॉलेज के पास रुकी थी। इसी दौरान पीछे से आए एक ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। इससे मुन्नी देवी की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। मृतका के परिजनों की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। साथ ही ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed