फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Woman cheated of lakhs in the name of selling house

मकान बेचने के नाम पर महिला से लाखों की ठगी

Wed, 29 Sep 2021 12:01 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
Woman cheated of lakhs in the name of selling house
रुड़की। मकान बेचने के नाम पर एक महिला से एक परिचित ने लाखों रुपये की ठगी कर ली। महिला ने अपनी रकम वापस मांगी तो अभद्रता कर दी। महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मूलरूप से राजस्थान भरतपुर के मोहल्ला केलोरी व हाल बहादराबाद रोड गैस प्लांट, थाना भगवानपुर निवासी रीना ने बताया कि कुछ माह पूर्व एक परिचित ने उन्हें रुड़की के कृष्णानगर गली नंबर-24 में एक मकान बिक्री होने की जानकारी दी थी। परिचित के कहने पर वह मकान देखने रुड़की आईं थीं। मकान पसंद आने पर परिचित उदयराज से सौदा तय हो गया था। इस पर उन्होंने एडवांस में दो लाख 70 हजार रुपये उदयराज को दे दिए थे। इसके बाद तय हुआ था कि बैनामा करने पर पूरी रकम दे दी जाएगी। 10 अगस्त को बैनामा करने की तारीख तय की गई थी। वह 10 तारीख को तहसील पहुंचीं, लेकिन उदयराज तहसील नहीं पहुंचा। उन्होंने फोन कर जानकारी ली तो कोई जवाब नहीं मिला। वह उदयराज के घर पहुंचीं और अपनी रकम वापस करने की बात कही। आरोप है कि इस पर उसने अभद्रता कर रकम वापस करने से इनकार कर दिया। महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर उदयराज निवासी ईदगाह चौक काशीपुरी, रुड़की के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed