{"_id":"6071e54a8ebc3e58fe369b99","slug":"woman-came-to-roorkee-with-lover-carrying-three-children-and-one-crore-jewels-roorkee-news-drn376201123","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन बच्चे और एक करोड़ के जेवर लेकर प्रेमी संग रुड़की आई महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन बच्चे और एक करोड़ के जेवर लेकर प्रेमी संग रुड़की आई महिला
विज्ञापन
सैन्यकर्मी के प्यार में पड़ी दिल्ली निवासी महिला अपने तीन बच्चों को लेकर उसके साथ रुड़की आ गई। यही नहीं, घर पर रखे करीब एक करोड़ रुपये के जेवर भी महिला साथ ले आई। दिल्ली पुलिस ने महिला, बच्चों और उसके प्रेमी को रुड़की से बरामद कर लिया है। साथ ही प्रेमी के घर से जेवर भी बरामद कर लिए। इसके बाद सभी को अपने साथ दिल्ली ले गई।
पुलिस के अनुसार, दिल्ली के पटेल नगर थाना क्षेत्र निवासी महिला की करीब चार साल पूर्व फेसबुक पर रुड़की के इमली रोड निवासी सैन्यकर्मी से जान-पहचान हुई थी। सैन्यकर्मी अविवाहित बताया जाता है। दोनों की फेसबुक पर लंबी बातचीत होने लगी। इस बीच दोनों ने एक-दूसरे को मोबाइल नंबर दे दिए। फिर वाइस और वीडियो कॉल पर भी लंबी बातचीत होने लगी। इसके बाद दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। महिला से मिलने सैन्यकर्मी अक्सर दिल्ली भी आता था। बताया जाता है कि शनिवार को महिला अपने तीन बच्चों और घर में रखे करीब एक करोड़ रुपये के जेवर लेकर फौजी संग उसके घर रुड़की आ गई। परिजनों की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने महिला और सैन्यकर्मी के मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल व लोकेशन खंगाली। दोनों की लोकेशन रुड़की में मिली। शनिवार रात को दिल्ली पुलिस रुड़की पहुंची और स्थानीय पुलिस को साथ लेकर सैन्यकर्मी के घर गई। यहां महिला, तीनों बच्चे और जेवर बरामद कर लिए। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि दिल्ली पुलिस महिला, बच्चों और सैन्यकर्मी के साथ जेवर को दिल्ली ले गई है। दिल्ली पुलिस ही आगे की कार्रवाई करेगी।
--
पिता की मौत का बनाया था बहाना
पुलिस ने सैन्यकर्मी से पूछताछ की तो पता चला कि उसकी वर्तमान में जम्मू-कश्मीर में तैनाती है। उसने पिता की मौत का बहाना बनाया था। इसके बाद उसे छुट्टी दे गई थी। इस बारे में दिल्ली पुलिस ने उसके अधिकारियों को भी सूचना दी। वहीं, बताया जा रहा है कि पुलिस को महिला व सैन्यकर्मी के मोबाइल में कई फोटो और अन्य सामग्री मिली है।
विज्ञापन
--
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना
महिला, बच्चों और जेवर के घर से गायब होने की सूचना पर दिल्ली पुलिस ने आसपास सीसीटीवी कैमरे खंगाले। इसमें महिला और सैन्यकर्मी जाते दिखे। इसके बाद पुलिस ने महिला के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली। बताया जा रहा है कि महिला का बेटा साथ जाने से इनकार कर रहा था। इस पर महिला और सैन्यकर्मी ने कपड़े से उसका मुंह बांध दिया और उसे जबरन अपने साथ लेकर आए थे।
--
ज्वेलर्स है महिला का परिवार
पुलिस के अनुसार, महिला का परिवार दिल्ली में ज्वेलर्स का काम करता है। दिल्ली में उनकी ज्वेलरी की बड़ी दुकान भी है। महिला ने प्रेमी संग जाने से पहले पूरी तैयारी की थी। दुकान के लिए घर में रखे सारे जेवर बैग में भर लिए थे। इसके बाद वह पूरे प्लान के तहत बच्चों को लेकर सैन्यकर्मी के साथ घर से निकल गई।
--
जेवर देख महिला को बहू बना लिया
शनिवार रात जब पुलिस ने महिला को सैन्यकर्मी के घर से बरामद किया तो उसकी मां ने ड्रामा कर दिया। सैन्यकर्मी की मां को जब पता चला कि महिला घर से एक करोड़ रुपये के जेवर लेकर आई है तो वह पुलिस के सामने उसे बहू बनाने की जिद पर अड़ गई। साथ ही पुलिस से जेवर से भरा बैग भी मांगने लगी।